नई दिल्ली.केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा कि जासूसी मुद्दे को दबने नहीं दिया जाएगा और भाजपा को नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार से हटा देना चाहिए।
इस बीच खोजी पत्रकारिता करने वाली वेबसाइट गुलेल.कॉम ने दावा करते हुए कि यह वही महिला है जिसकी गैरकानूनी तरीके से जासूसी मोदी सरकार ने करवाई थी, बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार मोदी की एक महिला से बात करते हुए तस्वीर प्रकाशित की है।
इस तस्वीर के सामने आने के बाद जहां, मोदी द्वारा कथित तौर पर लड़की की जासूसी कराने का मामला एक बार फिर गरमाता हुआ दिख रहा है, वहीं फेसबुक, टि्वटर और अन्य सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म पर मोदी को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं .फेसबुक पर लोग जासूसी केस को लेकर न केवल मोदी को निशाना बना रहे हैं बल्कि जासूसी को लेकर दी गई बीजेपी की दलीलों को भी आड़े हाथों ले रहे हैं,और फेसबुक पर लोग मोदी की अन्य महिलाओं के साथ तस्वीरें जोड़ कर शेयर कर तंज कसने लगे।
महिला की जासूसी के मुद्दे पर कांग्रेस भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है और वह पूरे गुजरात में मोदी की ‘बारात’निकाल कर अवैध जासूसी की जाच के बजाये मोदी को बचाने के लिए खुलासा करने बालो की जांच करने के लिए आयोग बनाने का विरोध का रहे हे.





















