नयी दिल्ली: दिल्ली के उप राज्यपाल को जामिया मिलिया इस्लामिया के वाषिर्क दीक्षांत समारोह में ‘डॉक्टर्स ऑफ लेटर्स’ की मानद उपाधि प्रदान की गई। इस केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति रह चुके जंग दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे।
प्रगतिशील इस्लामिक विचारक नजीब जंग ने अपने संबोधन में छात्रों से कहा कि वे विश्वविद्यालय के दूरदर्शिता की सोच के साथ निकलें और जीवन में कुछ बड़ा करने का लक्ष्य तय करें।





















