पुणे। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे एक बार फिर से मजबूत लोकपाल विधेयक के लिए अनशन शुरू करने जा रहे हैं। आगामी 10 दिसंबर से वह अपने गांव में ही स्थित यादव बाबा मंदिर से ही अनशन की शुरुवात करेंगे। ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को एक खत लिखकर भ्रष्टाचार विरोधी विधेयक लाने में केंद्र सरकार की नाकामी पर नाराजगी जाहिर की की है। अन्ना ने मांग रखी है कि 5 तारीख से शुरू होने वाले शीतकालीन सत्र में सरकार लोकपाल विधेयक नहीं लेकर आती है तो वह फिर एक बार आमरण अनशन करेंगे।






















