नई दिल्ली। तहलका की मैनेजिंग एडिटर शोमा चौधरी के इस्तीफा देते हुए दिल्ली में सियासत का नया दौर शुरू हो गया। दिल्ली बीजेपी के नेता विजय जॉली आज बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ दक्षिण दिल्ली के साकेत में शोमा के घर के बाहर पहुंचे और उपद्रव शुरू कर दिया। जौली इस कदर जोश में आ गए कि शोमा चौधरी की नेम प्लेट पर कालिख ही पोत दी।
इसी वक्त शोमा भी घर से बाहर निकल रही थीं और बीजेपी कार्यकर्ता बाहर जबरदस्त उत्पात कर रहे थे। मामले की नजाकत देख पुलिस ने मुश्किल से शोमा को उनकी कार तक पहुंचाया और बिठाया। शोमा चौधरी भी एक महिला पत्रकार हे और वो आरोपी भी नहीं हे को जबरन प्रताड़ित करने और उनके के घर के बाहर कालिख पोतने जेसे शर्मनाक कृत्य पर बीजेपी नेता विजय जॉली की चहू और थू-थू हो रही हे.





















