वाशिंगटन : अमेरिकी विदेश मंत्रालय प्रवक्ता ने बताया,‘‘ राष्ट्रपति ओबामा ने कहा, मुंबई हमलों के सरगनों, वित्तपोषकों और प्रायोजकों को अवश्य ही इंसाफ के कठघरे में लाया जाना चाहिए।’’
प्रवक्ता ने कहा, ‘‘इस तरह के आतंकवादी हमले हम सभी की सामूहिक सुरक्षा पर एक हमला है। हमारी सरकारें वैश्विक आतंकवाद के खतरों से निबटने के लिए नजदीकी से सहयोग कर रही हैं।’’ उन्होंने कहा कि मुंबई पर आतंकवादी हमले के पांच साल बाद अमेरिका इस हमले में मारे गए निर्दोषों के शोक में और इंसाफ मांगने में भारत के अवाम के साथ है।
अधिकारी ने कहा, ‘‘नवंबर के उस भयानक दिन, दुनिया ने दहशत में देखा जब आतंकवादी दुनिया के महानतम शहरों में से एक में छह अमेरिकी समेत सैकड़ों निर्दोष पुरूषों, महिलाओं और बच्चों की हत्या कर दी और घायल कर दिया।’’
इधर देश ने भी पाक के विरुद्ध घृणा का माहोल बढता जा रहा हे, लोग पाक से सभी रिश्ते तोड़ आमने सामने की लडाई चाहते हे, रक्षा मंत्री एके एंटनी ने कहा है कि पाकिस्तान जब तक 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमले के षड्यंत्रकारियों को अधिकतम सजा नहीं दे देता, भारत संतुष्ट नहीं होगा। एंटनी ने 2008 में हुए हमले की पांचवीं बरसी की पूर्व संध्या पर सोमवार को यहां संवाददाताओं से कहा, ‘ हमने कई बार स्थिति स्पष्ट की है। उन्हें (पाकिस्तान को) दोषियों के खिलाफ मामला चलाना चाहिए और जब तक उन्हें अधिकतम सजा नहीं मिलती, मैं नहीं समझता कि हमारा देश संतुष्ट होगा।























