नई दिल्ली : हाउसिंग सेक्टर में विदेशी निवेश (एफडीआई) की शर्तों में ढील देने पर कैबिनेट की आज होने वाली बैठक में फैसला हो सकता है। इसके अलावा, फार्मा सेक्टर के कुछ खास वर्गों में एफडीआई 100 पर्सेंट से घटाकर 49 पर्सेंट करने के प्रस्ताव पर भी विचार किया जाएगा। विदेशी कंपनियों द्वारा भारतीय दवा कंपनियों के लगातार अधिग्रहण पर चिंता के बाद एफडीआई घटाने की मांग उठ रही है।





















