नईदिल्ली.ओडिशा और तमिलनाडु में प्रस्तावित दो अति वृहत बिजली परियोजनाओं (यूएमपीपी) के लिए टाटा पावर, अदाणी पावर, वेदांता और सार्वजनिक क्षेत्र की एनटीपीसी समेत 12 कंपनियों ने बोली लगाई।
सूत्रों के मुताबिक ओडिशा यूएमपीपी के लिए पांच कंपनियों और तमिलनाडु की चेय्यूर यूएमपीपी के लिए सात कंपनियों ने बोली लगाई है। यूएमपीपी विशाल बिजली परियोजनाएं है जो घरेलू या आयातित कोयले का इस्तेमाल करती हैं।
यूएमपीपी की क्षमता करीब 4,000 मेगावॉट है और इसके लिए 20,000 करोड़ रुपये के निवेश की जरूरत होगी। सूत्रों ने बताया कि अन्य बोलीकर्ताओं में जिंदल स्टील ऐंड पावर और एनएचपीसी, बीएचईएल और सिंगरेनी कोयलरीज कंपनी का गठबंधन शामिल है।























