नईदिल्ली. तहलका की उस पत्रकार ने पत्रिका से इस्तीफा दे दिया है, जिन्होंने इसके संपादक तरुण तेजपाल पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उन्होंने पत्रिका की कर्मचारी के रूप में ‘किसी प्रकार के दबाव से मुक्त होने के लिए’ इस्तीफा दिया है। तेजपाल अग्रिम जमानत को पहुचे , कहा सब सहमती और मजाक था सीसी टीवी फुटेज देख ले. तेजपाल को जानने बाले हेरान हे कि क्या सच्चाई हे . तेजपाल ने जमानत के लिए दायर याचिका में लड़की पर सवाल उठाते हुए कहा है कि अगर इतनी बुरी घटना हुई तो लड़की सामान्य व्यवहार क्यों करती रही। उधर तहलका पत्रिका के प्रमुख संपादक तरुण तेजपाल द्वारा कथित छेड़छाड़ की पीड़ित महिला पत्रकार की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर यह मांग की है कि तरुण तेजपाल ने केस नहीं करने के लिए उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश की है।
पत्रकार के साथ दुष्कर्म मामले में दिल्ली हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने और मुंबई में पीड़ित पत्रकार के बयान दर्ज कराने के बीच गोवा पुलिस ने देश भर में आव्रजन चेकपोस्ट अलर्ट जारी कर कहा है कि तहलका के मुख्य संपादक तरुण तेजपाल देश छोड़कर भागने न पाएं। तेजपाल की मित्र बताई जा रहीं प्रकाशक उर्वशी बुटालिया ने मंगलवार को तहलका की आंतरिक जांच समिति की अध्यक्षता से इन्कार कर दिया।






















