छिंदवाडा: केंद्रीय शहरी विकास मंत्री कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने वाली है और यहां की जनता भ्रष्ट सरकार से मुक्ति चाहती है। राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को मतदान चल रहा है। केंद्रीय मंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में मतदान करने के बाद संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि राज्य का किसान, नौजवान, आम आदमी परेशान है और भ्रष्टाचार ने उनका बुरा हाल कर रखा है। जनता इस भ्रष्ट सरकार से मुक्ति चाहती है।
उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि राज्य की 230 विधानसभा सीटों में से 140 सीटें कांग्रेस के खाते में आने वाली हैं। भाजपा शासनकाल में बीते 10 वषरें में राज्य का हर वर्ग परेशान हुआ है। यही कारण है कि इस चुनाव में राज्य की जनता कांग्रेस को सरकार की कमान सौंपने का मन बना चुकी है।





















