सिंगापुर। ब्राजील से चीन के लिए लौह अयस्क ले जा रहे भारत के एस्सार शिपिंग के मालिकाना हक वाले एक मालवाहक जहाज को बंकर ईंधन आपूर्तिकर्ता के साथ विवाद के बाद कब्जे में ले लिया गया है।
जहाजरानी सूत्रों के मुताबिक 106,438 डीब्लूटी जहाज ‘किशोर’ को सिंगापुर में 17 नवंबर को रोक लिया गया है। जहाजों की एक सूची से पता चला है कि जहाज को रविवार को रोका गया।
मीडिया खबरों के मुताबिक जहाज का मालिकाना हक भारत के एस्सार शिपिंग के पास है और एक बंकर ईंधन आपूर्तिकर्ता के साथ विवाद के चलते उसे कब्जे में लिया गया है।























