कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी के साथी शिवसेना के लोग कर्नाटक, महाराष्ट्र में वे तनाव फैलाते हैं। उत्तर प्रदेश बिहार के लोग महाराष्ट्र जाते हैं ये लोग उन्हें वहां से भगाते हैं। लेकिन यहां (दिल्ली और कांग्रेस शासित राज्यों में) हम प्यार और भाईचारे से रहते हैं। हम सभी को साथ रखना चाहते हैं। राहुल ने कहा कि राजग की तुलना में संप्रग ने देश में ज्यादा बुनियादी ढांचे का निर्माण मेट्रो बड़े फ्लाई ओवर बंदरगाह एयेरपोर्ट सड़के और मकानों का निर्माण किया दिल्ली इसमें अव्वल रही , किया है और महिलाओं समेत लोगों को सशक्त बनाया है। उन्होंने कहा कि हम सभी को एक समान देखते हैं, दिल्ली में हमारे लिए सभी बराबर हैं चाहे वे हिंदू हों, मुस्लिम हों, सिख हों या ईसाई हों या वे किसी भी जाति या क्षेत्र से ताल्लुक रखते हों।
भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस नेता ने कहा कि उनकी पार्टी ने इससे लड़ने के लिए आरटीआई का अधिकार, फ़ूड सुरक्षा,भूमिअध्ग्रहण रोकने का अधिकार, शिक्षा का अधिकार दिया लोगों को दिया है। उन्होंने कहा कि बंद दरवाजों में लिए जाने वाले फैसले सार्वजनिक होने लगे हैं। आप सरकार से कुछ भी पूछ सकते हैं। राहुल के मुताबिक कांग्रेस विकास करने के साथ ही लोगों को सशक्त बनाने में भरोसा रखती है।बीजेपी केवल उपहास करना बड़े बातो के भाषण देना ही जानती हे .






















