बैंक के फॉरन इन्वेस्टमेंट की सीमा बढ़कर 62 पर्सेंट बढ़ने के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद एक्सिस बैंक विदेशी स्वामित्व वाला बैंक बन जाएगा। इससे 6,200 करोड़ रुपए का प्रवाह आएगा। इस प्रस्ताव को हाल में फॉरन इन्वेस्टमेंट बोर्ड (एफआईपीबी) की मंजूरी मिली है। अब इस पर मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति की अनुमति की जरूरत होगी, क्योंकि इसमें 1,200 करोड़ रुपए से अधिक निवेश आएगा। एक्सिस बैंक ने अपनी फॉरन इन्वेस्टमेंट की सीमा 49 से बढ़ाकर 62 पर्सेंट करने की अनुमति मांगी है।






















