भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर को अपना अगला सर्जन जनरल नियुक्त करने के अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के फैसले की सराहना की जा रही है। यह कदम देश के चिकित्सा क्षेत्र में भारतीय समुदाय के महत्वपूर्ण योगदान को स्वीकारने वाला है। डेमोक्रेटिक कॉकस के उपाध्यक्ष और भारत तथा भारतीय अमेरिकियों पर कांग्रेसी संघ के सह अध्यक्ष, सांसद हो क्रोले ने कहा कि डॉ. विवेक हालेगरे मूर्ति को हमारे देश के अगले सर्जन जनरल के लिए राष्ट्रपति ओबामा द्वारा नामांकन देश भर में भारतीय मूल के अमेरिकियों के लिए एक ऐतिहासिक पल है।






















