भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने जेट-इत्तेहाद सौदे को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही आबूधाबी की इत्तेहाद एयरवेज को घरेलू विमानन कंपनी जेट एयरवेज में 24 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने का रास्ता साफ हो गया है। जेट-इत्तेहाद सौदे के खिलाफ सीसीआई में यह शिकायत दर्ज की गई थी कि दोनों कंपनियां मिलकर विमानन क्षेत्र में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को नुकसान पहुंचा सकती है। सीसीआई ने इस शिकायत को खारिज करते हुए अपने फैसले में कहा कि जेट-इत्तेहाद सौदे से ऐसा कोई खतरा नहीं दिखाई देता इसलिए इस सौदे को मंजूरी दी जा रही है।






















