कांग्रेस के चुनाव चिहन को खूनी पंजा कहे जाने संबंधी बयान को लेकर कांग्रेस की शिकायत पर चुनाव आयोग ने प्रथमदृष्टया यह पाया कि उक्त बयान देकर मोदी ने आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों का उल्लंघन किया। गुजरात के मुख्यमंत्री को प्रथमदृष्टया आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के लिए नोटिस जारी कर 16 नवंबर शाम 5 बजे तक इस बारे में जवाब देने को कहा कि छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार करते समय कथित बयान के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए।
चुनाव आयोग के अनुसार अगर निर्दिष्ट समय में जवाब नहीं आता तो मान लिया जाएगा कि मोदी को कुछ नहीं कहना और ऐसे में आयोग बिना उन्हें जानकारी दिये उचित कार्रवाई करेगा।
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में 7 नवंबर को मोदी के भाषण की एक सीडी आयोग ने प्राप्त की है। उन्हें नोटिस जारी किये जाने से पहले निर्वाचन अधिकारी की टिप्पणी भी प्राप्त की गयी।





















