देश का विदेशी पूंजी भंडार 25 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में बढ़कर 282.9507 अरब डॉलर हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक ने यह जानकारी शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़े में दी। रिजर्व बैंक के आंकड़े के मुताबिक, पूंजी भंडार 1.8281 अरब डॉलर बढ़कर 282.9507 अरब डॉलर हो गया, जो 17,461.9 अरब रुपये के बराबर है। विदेश पूंजी भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा भंडार आलोच्य अवधि में 1.8075 अरब डॉलर बढ़कर 254.5034 अरब डॉलर हो गया, जो 15,683.8 अरब रुपये के बराबर है।





















