उत्तरी कश्मीर में एलओसी के साथ सटे केरन सेक्टर में फंसे अपने बैट दस्ते के जवानों व आतंकवादियों से भारतीय सेना के जवानों का ध्यान हटाने के इरादे से शनिवार को पाकिस्तानी सैनिकों ने घुसपैठियों के एक और दल को भारतीय सीमा में दाखिल कराने का प्रयास किया। लेकिन जवानों ने इस प्रयास को नाकाम बनाते हुए चार घुसपैठियों को मार गिराया।




















