वसंत कुंज में एक घर में काम करने वाली युवती को घर में बंधक बनाकर अमानवीय अत्याचार करने के मामले में युवती ने बृहस्पतिवार को सफदरजंग अस्पताल में पुलिस को चौंकाने वाला बयान दिया। उसने आरोप लगाया कि आरोपी महिला वंदना धीर उसे निर्वस्त्र होकर घर के बाहर झाड़ू लगाने को कहती थी।




















